फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में ली गई नशा मुक्त रहने की शपथ

विज्ञापन
18jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में नशा मुक्त समाज की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टॉफ सदस्य। स्रोत : क
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा निषेध क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर तथा सार्वजनिक स्थलों पर नशे का प्रयोग न करने की शपथ ली। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय पहले ही धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पाद मुक्त परिसर घोषित किया जा चुका है। उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर ने किया। इस अवसर पर राहुल राणा, डॉ. अरुण, डॉ. जय प्रकाश और डॉ. मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें