30jjrp29- झज्जर। खिलाड़ियों को मुक्केबाजी के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी अखिल कुमार। स्र
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में शनिवार को मुक्केबाजी व बैडमिंटन और जयबीर अखाड़ा बुपनिया में कुश्ती के मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन अपना दम दिखाया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की तरफ से अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन बहादुरगढ़ के आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में वाॅलीबाॅल के मैचों का आयोजन किया गया था।
वहीं दूसरे दिन शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी व बैंडमिंटन के खेलों का आयोजन किया गया है। मुक्केबाजी के खेल के दौरान झज्जर पुलिस के एसीपी अखिल कुमार, मुक्केबाज सागर अहलावत व हेमंत सांगवान भी मौजूद रहे। मुक्केबाजी के मैचों के दौरान सभी खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कोच हितेश देशवाल ने खिलाड़ियों की मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं कराई।
इसके अलावा स्टेडियम में बैडमिंटन के खेलों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिला व पुरुष दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा जयबीर अखाड़ा बुपनिया में कुश्ती के मुकाबले आयोजित हुए। वहीं मिनी स्टेडियम लोवा खुर्द में फुटबॉल व राजीव गांधी खेल स्टेडियम बरहाना में हैंडबॉल के मैच कराए गए।
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
30jjrp29- झज्जर। खिलाड़ियों को मुक्केबाजी के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी अखिल कुमार। स्र