फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेर से यात्रियोेंं के लिए बन रहे मुसीबत, नहीं सुन रहा है प्रशासन

विज्ञापन
4-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन का मालगोदाम रोड कूड़े के ढेर पटा पड़ा है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और व्यापारियों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालगोदाम रोड पर लोड होने वाली गाड़ियों के आवागमन में भी बाधा होती है। पुरानी अनाज मंडी से निकलने वाला कचरा भी यहीं पर जलाया जाता है जिससे समस्या अधिक बढ़ा रही है। रेलवे प्रशासन व नगर निगम कूड़े का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रहा है। कचरे की दुर्गंध के कारण लोगों का रोड से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

-
वर्जन
यह कूड़ा आसपास रहने वाले कॉलोनी के स्थानीय लोगों की ओर से फेंका जाता है। शहर की कॉलोनियों से कचरा इकट्ठा करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इस बारे में नगर निगम के साथ मिलकर कूड़े को हटाने का प्रयास किया जाएगा।
- अजय माइकल, जन संपर्क अधिकारी, रेलवे
-
फोटो : 05
रेलवे परिसर के निकट ऐसे कूड़ा डालना ठीक नही है। यात्रियों व व्यापारियों का यहां से आवागमन होता है। कूड़े से निरंतर दुर्गंध आती है।
- प्रवीन कुमार, व्यापारी
-
फोटो : 06
कूड़े के ढेर को हटाने और स्टेशन की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। इससे न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि यात्रियों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

- लक्की, पाड़ा मोहल्ला।
-
फोटो : 07
लोगों का स्टेशन पर निरंतर आवागमन रहता है। कूड़े की दुर्गंध से बचने के लिए लोग रास्ता बदलकर आते हैं।
- पवन, कसाई चौक।

4-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

4-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

4-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें