झज्जर। शहर के भट्ठी गेट निवासी एक व्यक्ति की शनिवार रात को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शहर के भट्ठी गेट निवासी करीब 36 वर्षीय राजेश मजदूरी करता था। शनिवार रात को राजेश घर पर था। जब वह स्नान करके घर में रखे कूलर के नजदीक गया तो उसको करंट लग गया। उसकी मौत हो गई। राजेश के दो बच्चे है। एक नौंवीं और दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि एक परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।