लेढूपुर कराटे केंद्र पर 28 जून रविवार को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन वाराणसी की ओर से रविवार को कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें से 72 ने परीक्षा पास की। वाराणसी कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने खिलाड़ियों को कलर बेल्ट देकर पुरस्कृत किया। येलो बेल्ट उत्तीर्ण खिलाड़ी हर्षिता राय, नैतिक सिंह,अभिनव मिश्रा, दिव्यांश विश्वकर्मा, आशीष, श्रेयांशी विश्वकर्मा, शिवा सोनकर, आदित्य निषाद, तनुजा, यथर्व यादव, दिव्यांश मौर्य, अंशी सेठ, आदित्य, उन्नति दुबे , शिवांश मिश्र ने पदक जीता। ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा में आदित्य गुप्ता, अस्मिता गुप्ता, अरुल मौर्या, आयुष्मान ओझा, कृष्णा मौर्या, आरव सेठ, सुहानी यादव ने पास की है जबकि ग्रीन बेल्ट में ओम सैनी, शालिनी, राधिका सैनी, कृतिका भारद्वाज, प्रियांशु विश्वकर्मा, संध्या सैनी, आरव मौर्या, अभिनव सिंह, शौर्य गुप्ता, कृष्णा यादव, राजवीर सिंह ने जीता। ब्लू बेल्ट परीक्षा में शिवेंद्र सैनी, शिवाय मौर्या, प्रिंस जबकि रेड बेल्ट में ईशानवी सिंह, रामेश्वर विश्वकर्मा, हर्षिता जायसवाल ने पास की।