फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरी अर्बन खेती, उत्पाद को खुदरा में बेचने से होगी खेती किसानी लाभकारी : धनखड़

विज्ञापन
29jjrp05- कृ​षि मेले में सहयोग करने वालों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत :
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों को जमीन बचाने और आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ बाजार की मांग के अनुसार खेती करनी चाहिए। वह तलाव गांव में कार्यकर्ताओं के साथ हसनपुर कृषि मेले की सफलता की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि किसानों को पैरी अर्बन खेती, पशुओं की नस्ल सुधार, दूध उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है।
उन्होंने हसनपुर कृषि मेले को किसानों के सहयोग से आयोजित अपनी तरह का पहला मेला बताते हुए कहा कि इसकी चर्चा प्रदेश और देशभर में हो रही है। उन्होंने मेले के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर सोमबीर कोडान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, देवेंद्र कादयान, सोमबीर कोडान, मनीष बंसल और आनंद सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें