फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखो दिल खोलकर: इन्हें यूपी का अगला सीएम बनाना चाहती है जनता

Wed, 16 Nov 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा का आगामी चुनाव नजदीक है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री पद के नामों की चर्चा गरम हैं। तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल, कुछ दल मुख्यमंत्री के पद के उम्मीदवारों के नाम जनता के सामने रख चुके हैं तो कुछ ने अब भी इन्हें गुप्त रखा है।   

एक तरफ प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में मची कलह के बाद अखिलेश यादव के नाम पर विचार चल रहा है, तो वहीं कांगेस की तरफ से शीला दीक्षित का नाम आगे किया गया है। बसपा ने भी मायावती को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार चुना है। 

भाजपा ने भी यह साफ नहीं किया है कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। तमाम दलों ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जनता के सामने पेश नहीं किए है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला डॉटकॉम टीम ने 'लिखो दिल खोलकर'  मंच से जनता से उनके मन की बात पूछ ली है।
विज्ञापन


सवाल में हमने पूछा गया यूपी में सीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद कौन है और विकल्प में सामने रखें हैं छह नाम। इस सूची में सपा से अखिलेश यादव, बसपा से मायावती, कांग्रेस से शीला दीक्षित और भाजपा से केशव प्रसाद मोर्य, योगी आदित्यनाथ और वरुण गांधी शामिल हैं।

जवाब में हमें चौंका देने वाले परिणाम मिले हैं। दरअसल, जिन नामों पर अभी तक ध्यान ही नहीं गया था उनका नाम दौड़़ में सबसे अागे निकला है। इसमें योगी आदित्यनाथ अव्वल रहे तो दूसरे नंबर पर वरुण गांधी।
विज्ञापन


सपा में जारी कलह को मद्देनजर रखते हुए लोगों ने पार्टी से अधिक अखिलेश को तवज्जो दी है। वहीं शीला दीक्षित और मायावती  के पक्ष में केवल दो से तीन   तीन जवाब पक्ष में मिले।  

बता दें यह सभी कमेंट हमें अमर उजाला कानपुर के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर मिले हैं।  

अपना जवाब देने के लिए क्लिक करें www.facebook.com/amarujalakanpur1


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें