फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों की खुली पोल तो मीडियाकर्र्मियों को निकाला बाहर

Thu, 11 May 2017 12:20 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बुधवार को अजीब वाकया हुआ। प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही हाल में मौजूद मीडियाकर्मियों को बाहर जाने को कहा। दरअसल हुआ यह कि बैठक में एक्सईएन ने खस्ताहाल संसाधनों का हवाला देते हुए जर्जर तारों को बदलने के लिए शासन को भेजे गए 18 करोड़ के प्रस्ताव पर अभी तक पैसा न मिलने की जानकारी दी। इस पर प्रभारी मंत्री बैकफुट पर आ गए। जनता के बीच प्रदेश सरकार की फजीहत न हो, प्रभारी मंत्री ने तत्काल वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों को बाहर जाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे जिले के प्रभारीमंत्री रमापति शास्त्री विकास कार्यों की समीक्षा करने विकासभवन सभागार पहुंचे। सबसे पहले कर-करेत्तर की प्रगति के बारे में पूछा। इस पर एडीएम बीएन यादव ने रजिस्ट्री कम होने और उससे राजस्व कम आने की जानकारी दी। एडीएम ने बताया कि पिछले साल 116 हेक्टेअर कृषि भूमि का स्टांप रजिस्ट्रेशन हुआ था। जो इस बार घटकर 49 हेक्टेअर हो गया है।

इसके बाद नंबर पूर्ति विभाग का आया। डीएसओ ने अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिए जाने वाले राशन की जानकारी दी। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गांवों में कोटा चयन को लेकर बुलाई गई बैठक की सूचना जनप्रतिनिधियों को देने और शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कोटे के आवंटन की समयावधि निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव रखा। पूर्ति विभाग के बाद बिजली विभाग का नंबर आया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन एसके पांडेय ने दी जा रही बिजली आपूर्ति की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जिले में करीब 596 किमी. क्षेत्र में लोहे के तारों से बिजली आपूूर्ति की जा रही है। यह लाइन खासी जर्जर है। साथ ही तार भी चोरी हो जाते हैं। इसी कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में दिक्कतें आ रही हैं। बताया कि 20 मार्च को इन तारों को बदलवाने के लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

पैसा न मिलने से तार बदलने का काम नहीं हो पाया। जिससे लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं दी पा रही है। सरकार की खांमी मिलने पर तुरंत प्रभारीमंत्री ने सभागार में मौजूद मीडियाकर्मियों को बाहर जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद उन्होंने विकासभवन में करीब 4 घंटे की गुप्त बैठक की। प्रभारीमंत्री ने एक-एक विभागों के अधिकारियों से उनकी योजनाओं की जानकारी की।

इस दौरान भी कुछ अधिकारियों ने शासन से पैसा न मिलने के बारे में बताया। प्रभारीमंत्री द्वारा मीडियाकर्मियों को बाहर निकालने के फरमान का सांसद हरिसाक्षी महाराज ने भी समर्थन किया।

नवाबगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री का काफि ला जैसे ही लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर नवाबगंज ब्लाक प्रमुख आवास के सामने आकर रुका। वैसे ही पार्टी के कार्यकर्ताआ में उनका स्वागत करने की होड़ मच गई। इस दौरान राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। तेज धूप में भीषण जाम में फंसकर लोग बेहाल और पसीने से तर-बतर हो गए। करीब आधे घंटे तक हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।  अपने स्वागत में मंत्री इस कदर खो गए कि उन्हें राजमार्ग जाम होने की सुध ही नहीं रही।

प्रभारीमंत्री को नवाबगंज कस्बे के पैराणिक दुर्गा मंदिर के निकट बने खजुरिया तालाब का निरीक्षण और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मलिन बस्ती में झाड़ू लगाना था लेकिन स्वागत समारोह में मंत्रीजी इस कदर डूब गए कि अन्य सारे कार्यक्रम भूल बैठे। खजुरिया तालाब पर लोग मंत्री का घंटों इंतजार करते रहे। वहीं मलिन बस्ती में तैनात की गई भारीभरकम सफाई कर्मचारियों की टीम बैरंग वापस लौट गई।

उन्नाव। जिले के प्रभारी मंत्री पहली प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की पहली समीक्षा बैठक करने आए हुए थे। मंत्री को जिले में विज्ञान किट खरीदारी में किए गए लाखोें के घालमेल से अवगत कराया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की की जाएगी। जांच में आरोपी अधिकारियों को ही जांच अधिकारी बनाए जाने के सवाल पर बोले सब संज्ञान में हैं। निजी तौर पर मानीटरिंग की बात कही।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें