फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता अमन ने बुडापेस्ट में जीता वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज स्वर्ण

विज्ञापन
16jjrp11- स्वर्ण पदक के साथ अमन सहरावत। - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 57 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से उन्होंने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उनके पैतृक गांव बिरोहड़ में परिजनों को ग्रामीणों ने बधाई दी।
फाइनल मुकाबले में अमन ने जॉर्जिया के पहलवान रोबर्टी डिंगाशविली को 13-3 के बड़े अंतर से हराया। इस शानदार प्रदर्शन से भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा मजबूत हुई। 16 जुलाई को अमन सहरावत का जन्मदिन भी था। उन्होंने इस जीत को अपने जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा बताया। अमन ने कहा कि देश के लिए पोडियम पर शीर्ष पर खड़े होना शब्दों से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी जीत को निरंतर अभ्यास और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। 22 साल के अमन सहरावत ने जॉर्जिया के निकोलोज बोचोरिशविली को 10-0 से हराकर अभियान शुरू किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान के ओलंपियन मीरामबेक कार्तबे को 10-3 से हराया। सेमीफाइनल में अजरबैजान के यूरोपियन चैंपियन इस्लाम बाजारगानोव को 11-0 से मात दी। अमन ने कुल 4 में से 3 जीतें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हासिल कीं। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें