फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बुजुर्ग महिला की गला घोटकर हत्या

Tue, 19 Apr 2016 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार में 65 साल की बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर ‌हत्या कर दी। घटना के बारे में पास में रहने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे घटना का पता चलते ही पास में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मृतक महिला मीना तिवारी अपनी बीमार की साथ हरिद्वार के शिवालिक नगर में रहती थी। महिला पूर्व में होम गार्ड रह चुकी है, लेकिन अब वह जीविका चलाने के लिए सिलाई का काम करती ‌थी।
विज्ञापन


दहेज हत्या के आरोप में पति-सास गिरफ्तार
हरिद्वार में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और सास को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मार्च माह में डामकोठी के पास बैराज कालोनी में रहने वाले पेशे से दुग्ध व्यवसायी राजकुमार की पत्नी नेहा ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी थी।
विज्ञापन


मृतका के भाई सोनू निवासी इंद्राकालोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ ने इस संबंध में दहेज की खातिर बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। दहेज हत्या के मामले की जांच सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह कर रहे थे। सोमवार को सीओ सिटी के निर्देश पर दहेज हत्या के आरोपी पति एवं सास सरोज की गिरफ्तारी कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें