झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अनाज मंडियों में फसल की खरीद, किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान और खरीदी गई फसल के उठान में अधिकारी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने वीरवार को मंडियों और खरीद केंद्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि जिले की आठ अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। नोडल अधिकारी खरीद प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष व सदस्य किसानों तथा आढ़तियों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देंगे।