फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक से गिरकर घायल हुई छात्रा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
110, मृतक छात्रा सर्वेश कुमारी का फाइल फोटोपरिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 11वीं की छात्रा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ठार टेकचंद छांहरी निवासी गिरीश चंद्र की पुत्री सर्वेश कुमारी (18) करीब एक पखवाड़े पूर्व बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। मृतका फिरोजाबाद स्थित ओवाईएल स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थीं। बृहस्पतिवार सुबह शव पैतृक गांव पहुंचने पर परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें