मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार की ओर से इसके लिए सभी डीसी, सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के प्रमुखों और प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। उनसे मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप नंबर, ई-मेल आईडी, फे सबुक आईडी, ट्विटर आईडी, ई-समाधान आईडी, यू-ट्यूब, ब्लॉक आईडी और इंस्टाग्राम आईडी मांगी गई हैं।
उन्हें इन सभी माध्यमों से शिकायतें सुनने को कहा गया है। इन सभी आईडी के अलावा उन्हें अपना नाम और कार्यालय का पता भी भेजने को कहा गया है। प्रबंधक आईटी मुख्यमंत्री किशोर शर्मा ने पुष्टि की कि करीब डेढ़ सौ अधिकारियों को इसके लिए पत्र भेजने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसका मकसद सरकार और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना है।