फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से निजी कंपनी के अफसर की मौत 

Mon, 11 Dec 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
प्रमोद कुमार शर्मा
विज्ञापन

विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने एक निजी कंपनी के अफसर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। हालांकि बाइक सवार भी जख्मी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बरेली के सुभाष नगर निवासी प्रमोद कुमार शर्मा एक निजी कंपनी में निदेशक के पद पर तैनात थे। प्रमोद अपने 16 साल के बेटे कमल शर्मा के साथ रामपुर में कंपनी के काम से आए हुए थे। वापस लौटते वक्त धमोरा के पास प्रमोद ने अपने बेटे को ड्राइविंग सीट पर बैठाया और खुद दूसरी तरफ बैठने जाने लगे। इस बीच तेज गति से आ रही बाइक ने प्रमोद को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे प्रमोद सड़क पर ही गिर पड़े और लहुलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर उदयराज की मंडैया निवासी कमल और उसकी भाभी विमला भी जख्मी हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर डाक्टरों ने प्रमोद शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। उसका भी इलाज कराया गया है। पुलिस को मामले की तहरीर शहजादनगर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें