फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैजनी नदी पर 30 करोड़ से बनेगा बैराज

Mon, 11 Dec 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते राज्यमंत्री बलदेव औलख सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अब बिलासपुर-मिलकखानम के बीच बैराज बनाया जाएगा। इस बैराज के निर्माण पर करीब तीस करोड़ रुपये खर्चा आएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव औलख ने इस तरह की घोषणा करते हुए अफसरों के संग मौका मुआयना किया। साथ ही घोषणा कि अगले डेढ़ साल में इस बैराज का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। 

अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता अजय कुमार सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ मौका मुआयना करने के बाद कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए बिलासपुर मिलकखानम के बीच सैजनी नदी पर बैराज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अगले डेढ़ साल में इस बैराज के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। औलख ने बताया कि यहां पर पुराना बैराज पहले था,लेकिन उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। उससे सिंचाई का काम भी नहीं हो पा रहा है।

इसके स्थान पर बैराज बनेगा। बैराज से करीब 15 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी। बताया कि इसके अलावा नाहल नदी पर बैराज का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ ही लालपुर बैराज का काम भी अगले वित्त वर्ष तक निपट जाएगा।
विज्ञापन


सिंचाई के किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उनके साथ अधिशासी अभियंता सिंचाई भारतेंदु गौड़ आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें