फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम ने बताया सीएम अखिलेश और पीएम मोदी में 'फर्क'

Sat, 18 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम शुक्रवार को बीएचयू के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए फ्रैंक इस्लाम ने यूपी विधानसभा चुनाव पर बात की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को ऊर्जावान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मार्ट राजनीतिज्ञ बताया।  

एनआरआई उद्यमी ने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे नेता है। उनमें ऊर्जा हैं, कुछ नया करने का माद्दा है। नई दिल्ली में एक बार राष्ट्रपति भवन में उनसे मिला था। उनके आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुआ था। उन्हंनो कहा कि मैं आजमगढ़ का हूं इसलिए वहां एक यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव रखा था।
यदि अखिलेश सत्ता में आते हैं तो अपेक्षा यही है कि इस पर पहल हो।
हमारी तरफ से पूरा सहयोग रहेगा। फ्रैंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खुलकर तारीफ की। कहा कि वो एक स्मार्ट राजनीतिज्ञ हैं।

वो अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को महत्व देते हैं। वो अपने संसदीय क्षेत्र के लिए भी बहुत कुछ कर रहे हैं। सत्ता में जो भी आए मेरी गुजारिश यही होगी कि सभी सियासतदां एक साथ मिलकर जनता की आवाज बनें, उनकी उम्मीद बनें। उनके लिए ‘हेल्पिंग हैंड’ बनें जो अभी पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, भारत से रिश्ते अमेरिका के लिए भी अहम

बीएचयू में एक कार्यक्रम में आए फ्रैंक इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
भारतवंशी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम  ने कहा कि अमेरिका-भारत के मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए बेहद अहम हैं। दोनों देशों के बीच ऐसे आर्थिक रिश्ते हैं जो हमेशा मजबूत रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से इन रिश्तों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। इसलिए भी कि ट्रंप प्रोफेशनल राजनीतिज्ञ नहीं बल्कि अच्छे बिजनेसमैन हैं। दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाए रखना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

शुक्रवार को बीएचयू में एक कार्यक्रम में आए फ्रैंक इस्लाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एच-1 वीजा का महत्व जितना भारत के लिए है, उतना ही अमेरिका के लिए। अमेरिका को भारतीयों की जरूरत भी है।
सिलीकॉन वैली में 35 फीसदी उद्योग भारतीयों के हैं। अमेरिका में तीस फीसदी डॉक्टर्स भारत के हैं।
सात मुस्लिम देशों पर अमेरिका में लगाए गए प्रतिबंध के सवाल पर फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि अमेरिका की न्यायपालिका ने वो प्रतिबंध हटा दिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अभी यह दौर वैश्विक परिदृश्य को जानने-समझने का है। आने वाले समय में सब कुछ ठीक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें