फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना परिवार पहचान पत्र के नहीं बन सकेगा ओपीडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अगर आप जिले के किसी भी नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने जा रहे हैं तो अपने साथ परिवार पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में यह नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। बिना परिवार पहचान पत्र के अब किसी भी सरकारी अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अब तक नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जाता था। आधार कार्ड उपलब्ध न होने पर मोबाइल नंबर के आधार पर भी मरीज का डेटा निकालकर पर्ची बना दी जाती थी।
अंत्योदय योजना को प्रभावी बनाने के लिए पर्ची परिवार पहचान पत्र के माध्यम से बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अभी भी कई लोग आधार कार्ड लेकर ही अस्पताल पहुंचते हैं, जबकि कुछ बिना किसी दस्तावेज के भी आते हैं।
विज्ञापन


जो मरीज परिवार पहचान पत्र नहीं लेकर आते, उन्हें काउंटर पर जागरूक किया जाता है, जिससे उनका समय भी प्रभावित होता है। इस परेशानी से बचने के लिए मरीजों को ओपीडी में आते समय अपना परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आने की सलाह दी जा रही है।

वर्जन
ओपीडी पर्ची के लिए विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। उसके बावजूद भी जो लोग पीपीपी नहीं ला पाते, उनकी पर्ची आधार कार्ड या मोबाइल नंबर से बनाई जा रही है। परिवार पहचान पत्र लाने का मकसद अंत्योदय परिवार की पहचान करना है ताकि निरोगी योजना के तहत उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

डाॅ. मंजू कादियान, सीएमओ, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें