फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में नाकाबंदी को खत्म करने की कोशिश नाकाम

Wed, 08 Feb 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मणिपुर
विज्ञापन
मणिपुर में 1 नवंबर से चल रही नाकाबंदी को खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार की कोशिश नाकाम रही। बता दें कि नाकाबंदी को विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ा मुद्दा मानते हुए उसे सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार ने त्रिपक्षीय बातचीत का आयोजन किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई इस बातचीत से कोई समाधान नहीं निकल पाया, हालात ज्यों को त्यों ही बने हुए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों से पता चला है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय, राज्य सरकार और यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) के बीच मंगलवार को हुई  त्रिपक्षीय बातचीत से कोई समाधान न निकलने के कारण केन्द्र सरकार काफी निराश है।

इस त्रिपक्षीय बातचीत का आयोजन 4 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया था और केन्द्र सरकार ने उम्मीद जताई थी कि नाकाबंदी जल्द ही खत्म हो जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि पहले राज्य सरकार इस मुद्दे पर सहयोग नहीं कर रही थी और अब यूएनसी के लोग तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मणिपुर
हालांकि केन्द्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नाकाबंदी को खत्म करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। अगली बातचीत की तारीख 25 मार्च तय की गई है। बातचीत के दौरान यूएनसी ने कहा कि आचार संहिता भारत सरकार या मणिपुर के राज्यपाल को मणिपुर के प्रति हस्तक्षेप और उनके संवैधानिक दायित्व को पूरा करने से नहीं रोक सकती।

इसलिए प्रेसिडेंसियल काउंसिल को सात नए जिलों के बनने की अस्वीकृति को दोहराते हुए हमारी जमीन हथियाने के कपटी डिजाइन के खिलाफ हमारी लड़ाई को समझना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि  मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम ईबोबी सिंह ने मणिपुर में 7 नए जिले बनाए थे, जिससे वहां के लोगों को महंगाई और कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके विरोध में ही 1 नवंबर से नागा समूह के लोगों ने वहां नाकाबंदी शुरु कर दी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें