बेरी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन बेरी की ओर से वीरवार को केंद्रीय परिषद में मनोनीत सदस्यों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सदस्यों का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। कर्मचारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर कृष्ण यादव, सुरेंद्र कादयान, बिजेंद्र फोगाट,उमेद सिंह,संजीव छिल्लर, प्रदीप कटारिया,अनिल दीक्षित, संजीव जाखड़, मुकेश, मनोज कादयान, सुधीर कादयान मौजूद रहे। संवाद