फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में नीलगिरि सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एचआर ग्रीन फील्ड्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों, दोनों वर्गों में नीलगिरि सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में हिमालय सदन दूसरे और विंध्याचल सदन तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों के वर्ग में विंध्याचल सदन ने दूसरा और हिमालय सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह और प्रबंधक विकास धनखड़ ने विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक विकेश ठाकुर, गिन्नी देवी और अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें