फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सिलिंडर लगाया, आग जलाते हुए फट गया

Thu, 08 Mar 2018 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी बरेली रोड स्थित मोरारजी नगर में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोरारजी नगर में एक मकान में घरेलू सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग की लपटें भीषण हो गई। बताया जा रहा है कि नया सिलिंडर लगाया गया था और वह लीक कर रहा था। अग्निकांड में 30 हजार नगद और हजारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


 मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले विनोद कुमार बृजवासी पत्नी माया देवी, बेटा दीपक और बेटी निहारिका के साथ मोरारजी नगर निकट धान मिल में कारोबारी हरीश चंद्र केसरवानी के यहां दूसरी मंजिल में किराए पर रहता है। वह मंडी में फल-सब्जी का ठेला लगाता है। बुधवार को वह सुबह ठेला लगाने के लिए चला गया। घरेलू सिलिंडर में गैस समाप्त हो गई थी। इस पर दोपहर में 12 बजे गैस की गाड़ी आने पर माया देवी ने नया सिलिंडर लेकर ऊपर आई।

माया देवी ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज हो रही थी, इस बीच बेटा खाना मांगने लगा तो उसने चूल्हा जला लिया। वह आटा गूंथने के लिए पानी लेने गई कि चूल्हे की आंच से लीकेज में आग लग गई। जब वह कमरे में पहुंची तो सिलिंडर में आग लगी हुई थी। शोर शराबा होने पर पड़ोसी एकत्र हो गए उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच सिलिंडर फटा और धमाका हो गया। आग से कमरे में रखा बिस्तर, रजाई गद्दे, कपड़े, 30 हजार की नगदी, मोबाइल, पलंग, पहचान पत्र, आधार कार्ड, जलकर राख हो गया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


देवर की शादी में जाने के लिए जोड़े थी पाई पाई
माया देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव जाना था, अगले हफ्ते देवर की शादी है शादी ब्याह में खर्च करने के लिए पाई पाई कर 30 हजार जोड़े थे जो आग में जलकर स्वाहा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें