संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान नेहा सांगवान ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 59 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। यह उनका लगातार दूसरा रैंकिंग सीरीज स्वर्ण पदक है।
नेहा सांगवान ने फाइनल में अमेरिका की पैनअमेरिकन चैंपियन एबिगेल नेटे को 6-4 से हराया। इस जीत से भारतीय महिला कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। उनकी सफलता में वर्षों की मेहनत और अनुशासन का योगदान है। गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने के लिए उन्होंने नॉर्वे की ओथेली होइई को 7-4 से मात दी। कजाखस्तान की अल्तिन शागायेवा को भी 6-4 से हराया। इससे पहले नेहा ने उलानबातर ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। अप्रैल 2026 में बिश्केक, किर्गिस्तान में हुई सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
0
कांस्य पदक और बधाई
एशियाई चैंपियनशिप में नेहा ने मंगोलिया की बोलोर्तुया खुरेलखू को 10-4 से हराया था। बोलोर्तुया दो बार की एशियाई पदक विजेता रह चुकी हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर व्यायामशाला समिति के पदाधिकारियों ने बधाई दी। रामपाल, दिलबाग, रामकिशन, अमित बलाली, अनिल शर्मा, मनप्रीत कौर और मनबर भंडारी ने बधाई दी। उन्होंने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।