फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर आयकर निरीक्षक का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी आयकर विभाग के निरीक्षक की कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चोरी कर ले गए। बैग में विभाग से संबंधित गोपनीय डाटा, बैंक कार्ड, दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-6 निवासी अजय छिल्लर ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली आयकर विभाग में निरीक्षक हैं। सोमवार सुबह वह स्कॉर्पियो कार से हनुमान मंदिर दर्शन के लिए आए थे। कार को स्टैनफोर्ट स्कूल के पास खड़ा करने के करीब 20 मिनट बाद लौटे तो शीशा टूटा मिला और बैग गायब था। बैग में चार हजार रुपये, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आधार, पैन कार्ड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और पीएसए टोकन सहित अन्य सामान था। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच एएसआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें