फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ में बनेगा नेचर पार्क, जॉगिंग ट्रैक और नर्सरी

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
एक करोड़ में बनेगा नेचर पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा ने शुक्रवार को पभात में बनाए जाने वाले नेचर पार्क का उद्घाटन किया। एनके शर्मा ने कहा कि बलटाना के लोग लंगे समय से पार्क की मांग कर रहे थे। अब जंगलात विभाग से जमीन लेकर इस पार्क को तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मोहाली की तर्ज पर जीरकपुर का विकास करने के लिए शहर में नेचर पार्कों का निर्माण करने की योजना तैयार की गई। इसके चलते पभात और पीरमुछल्ला में 2 नए पार्क तैयार करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक एनके शर्मा ने नेचर पार्क के संबंध में बताया कि पभात स्थित बीड़ में जंगलात विभाग की 15 एकड़ जमीन पर नेचर पार्क तैयार किया जा रहा है। इस पार्क के निर्माण कार्य के लिए पंजाब सरकार 1.10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस राशि से पार्क के अंदर ढाई किलोमीटर का एक जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। वहीं, नेचर पार्क में सैर करने आने वाले बुजुर्ग लोगों का खास ख्याल रखा गया है, जिसके लिए 3 से 5 क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें बैठकर आराम कर मजा ले सकें। इसी तरह, पार्क के अंदर नर्सरी का निर्माण किया जाएगा, जिसकी मदद से पार्क के बाकी क्षेत्र में खूबसूरत एवं खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस पार्क के लिए जंगलात विभाग ने जमीन पहले ही अलॉट कर दी थी। गत माह पंजाब के डिप्टी सीएम ने खुद इन पार्कों का निरीक्षण किया था। इनके निर्माण कार्यों के लिए जल्द पूरा करने के लिए ग्रांट को जल्द जारी करने का एलान भी किया था। इस पार्क का निर्माण जंगलात विभाग के अधिकारी करेंगे। जबकि पार्क पर खर्च होने वाली राशि जीरकपुर नगर काउंसिल के माध्यम से जंगलात विभाग को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान कुलविंदर सिंह सोही, डीएफओ तेजिंदर सिंह, जीरकपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, पार्षद दविंदर सिंह बराड़, शकुंतला आर्या, मनीषा मलिक, मानविंदर सिंह काला, एकता नागपाल, सुरिंदर छिंदा, यादविंदर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें