फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचे सके अस्पताल, ऑटो में बच्ची का जन्म

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेराबस्सी के गांव सैदपुरा निवासी एक महिला ने सिविल अस्पताल में पहुंचने से पहले ही ऑटो रिक्शे में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला व बच्चे को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक, शुक्रवार सुबह गांव सैदपुरा में रहने वाली नेपाली मूल  की एक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जब उसके रिश्तेदार सिविल अस्पताल में उसे ले जा रहे थे तो अस्पताल पहुंचने से पहले की बाहर ऑटो में महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। सैदपुरा के लील बहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री की हालत ज्यादा खराब गई थी और उसने बच्ची को जन्म दे दिया। साथ बैठी महिला रिश्तेदारों ने सहारा देकर जच्चा व बच्चा, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची स्वस्थ बताई गई है जबकि उसकी मां की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें