फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Wed, 17 Oct 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक गंगनहर पटरी के डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जटमुझेड़ा निवासी राजीव (28) पुत्र तेजपाल आज सवेरे अपनी पत्नी और बेटे को  लेकर बाइक से खतौली जा रहा था। इसी दौरान गंगनहर कांवड़ पटरी पर सराय रसूलपुर पुल के पास एक वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक पर से उसका नियंत्रण हट गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और चालक का सिर डिवाइडर से जा टकराया और वह घायल हो गया। हादसे से आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में मृतक राजीव की पत्नी व दो बच्चों को भी चोटें आईं हैं। पत्नी ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद परिवार सदमें में हैं और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें