फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका

विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव खलसिया चूहरपुर के कब्रिस्तान में शव मिलने क सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका
विज्ञापन

खुर्जा। गांव खलसिया चूहरपुर में युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
मंगलवार सुबह गांव खलसिया चुहरपुर में कुछ ग्रामीण कब्रिस्तान से होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कब्रिस्तान में युवक का शव देखा। देखते ही देखते कब्रिस्तान में भीड़ जमा हो गई। मृतक के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक किसी पॉटरी इकाई में काम करने वाला मजदूर है। यह भी पता चला है कि युवक को सोमवार रात देहात बिजलीघर के पास किसी के साथ देखा गया था। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसके साथ वह कौन व्यक्ति था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें