33-शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नगर निगम के कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा व अन
रोहतक। नगर निगम की ओर से वीरवार को कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा ने वार्ड 9-10 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। नगर निगम की टीम ने 15,500 रुपये के 9 चालान किए। इसमें कूड़े में आग लगाने पर 1 चालान पांच हजार रुपये का, सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर 6 हजार रुपये के 2 चालान व गंदगी फैलाने पर 4500 रुपये के 6 चालान किए गए।
नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 9, 10 एवं 18 में जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। वार्ड नंबर 9 के तहत आजादगढ़, विशाल नगर, जसबीर कालोनी एवं कबीर कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड 18 में भी सफाई अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेरों को उठवाया गया। निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम की टीम वार्डों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चला रही है।