फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुंदपुर में शिक्षा को लेकर बढ़ी जागरुकता, स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के गांव मुकुंदपुर में सर्वे करने पहुंची छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को मुकुंदपुर गांव में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कर ग्रामीण जीवन की हकीकत सामने रखी। सर्वेक्षण में सामने आया कि गांव में शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


भूगोल विभाग व आउटरीच सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का अध्ययन करना और छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना था। सर्वेक्षण के दौरान 25 छात्राओं ने घर-घर जाकर प्रश्नावली के माध्यम से ग्रामीणों से बातचीत की और आंकड़ों को संकलित किया।

सर्वे में पाया कि ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर लोगों ने चिंता जताई। छात्राओं ने प्रत्यक्ष अनुभव के जरिए सामाजिक समस्याओं को समझने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के बाद छात्राओं व भूगोल विभागाध्यक्ष रीना रानी ने अपने अनुभव महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा के साथ साझा किए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सर्वेक्षण छात्राओं में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करते हैं तथा उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं।
विज्ञापन


फोटो-52: बहादुरगढ़ के गांव मुकुंदपुर में सर्वे करने पहुंची छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें