फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन तक रही बेटे के शव के साथ

Fri, 01 Feb 2013 01:17 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 में किराये के मकान में रह रही एक मां अपने बेटे के शव के साथ सात दिन तक घर में कैद रही और वीरवार सुबह कूड़े के साथ ही उसे घिसटकर बाहर फेंक दिया। शव से दुर्गंध आने की वजह से पड़ोसियों को इसका पता चला और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 40 वर्षीय दिवाकर तलवार के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और बेटे की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मृतक के ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भाई को इसकी सूचना दे दी है। वीरवार सुबह सेक्टर-37 के मकान नंबर-3366 में किराये पर रह रही महिला ललिता ने जब अपने बेटे के शव को बाहर निकाला तो पड़ोस में हड़कंप मच गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक और उसकी मां पास के ही ढाबे या होटल से खाना मंगवाते थे। इस मकान के एक हिस्से में क्लीनिक चलता है, जबकि एक फ्लोर पर पेइंग गेस्ट के तौर पर लड़कियां रह रही हैं, लेकिन किसी को एक सप्ताह तक शव घर में पड़े होने की भनक तक नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया में रह रहा मृतक का भाई ही हर महीने अपने घर रुपये भेजा करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें