फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर कोचिंग संचालक बैठक में नहीं पहुंचे, नोटिस देकर मांगा जाएगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे कोचिंग संस्थाओं को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनिंदा चार-पांच कोचिंग संस्थान संचालक पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकतर कोचिंग संचालक बैठक में नहीं आए और न आने की कोई सूचना भी नहीं दी। अब शिक्षा विभाग इन सभी को नोटिस देकर जवाब मांगेगा। साथ ही सभी कोचिंग संचालकों को मान्यता के लिए आवेदन करना अनिवार्य किया गया है। शुक्रवार को राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निजी कोचिंग संचालकों की बैठक बुलाई गई थी।
बैठक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने लेनी थी। कोचिंग संचालकों को जो समय दिया गया था, उस समय केवल चार से पांच कोचिंग संचालक बैठक में पहुंचे। यह संचालक भी एक साथ न आकर अलग-अलग समय पर आए। इसके चलते आए हुए केवल चार-पांच कोचिंग संचालकों को ही रजिस्ट्रेशन संबंधी लेने बारे में जानकारी दी गई। कोचिंग संचालकों न आने के कारण डीईओ भी बैठक में नहीं आए और जिला विज्ञान विशेषज्ञ व अन्य अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर संचालकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी कोचिंग संस्थान के संचालकों को कोचिंग रजिस्ट्रेशन एवं नियमन एक्ट 12/2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कोचिंग संस्थान के रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित जानकारी दी गई और उनकी रजिस्ट्रेशन संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया गया । इसके अतिरिक्त कोचिंग संस्थान के संचालकों को शीघ्रातिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु निर्देश दिए गए। वहीं बैठक में नहीं आने वाले कोचिंग संचालकों को नोटिस देकर जवाब भी मांगा जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसवीर दलाल ने बताया कि बैठक के लिए सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को बुलाया गया था, लेकिन कुछ ही संचालक आए। ऐसे में सभी से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही उनको जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें