फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरात्मा की आवाज पर और विधायक डालेंगे वोट: भट्ट

Fri, 06 May 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने 10 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस फ्लोर टेस्ट में भी जीत भाजपा की ही होगी। प्रदेश के भविष्य की चिंता करने वाले सभी विधायक हरीश रावत के खिलाफ वोट करेंगे। इसके अलावा दिल्ली में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शामिल न होने पर भी उन्होंने चुटकी ली।
विज्ञापन


सरकार पहले ही खो चुकी थी बहुमत
भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी की आस्था हमेशा लोकतंत्र व न्यायपालिका में रही है, इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट के बारे में पूछे जाने पर केंद्र सरकार ने सहमति जता दी।

वैसे तो हरीश रावत सरकार 18 मार्च को ही बहुमत खो चुकी थी। विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने से यह बात साबित होती है। अब 10 मई को साफ तौर पर उनके अल्पमत में होने की बात स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


शर्म छिपाने के लिए रावत को साथ नहीं लाना चाहती कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल नहीं किए गए। इसके लिए बहाना बनाया गया कि रावत के सीबीआई समन लेने जाने के कारण ऐसा हुआ। भट्ट ने कहा कि यह शर्म छिपाने के लिए किया गया है या फिर कांग्रेस अपनी पार्टी के सभी दागियों को एकसाथ नहीं लाना चाहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें