फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में दी जा रही बच्चों को नैतिक शिक्षा

विज्ञापन
-फोटो 55 : समर कैंप में भाग ले बच्चे। स्रोत संस्था - फोटो : आशीष शर्मा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओमेक्स सेवा केंद्र पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें लगभग 50 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप का उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
विज्ञापन


कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियां कराई गईं, जिसमें उन्हें “वेस्ट से बेस्ट” यानी कबाड़ से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया गया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके विनीता के मार्गदर्शन में यह कैंप अनुशासित रूप से संचालित किया जा रहा है। बच्चों को रोजमर्रा की जीवनोपयोगी और व्यावहारिक शिक्षाएं दी जा रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

बीके रूबी ने बच्चों को नैतिक मूल्यों और श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी। बीके लक्ष्मी ने ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। बीके सुनंदा और बीके कोमल ने भक्ति और प्रार्थना सत्र आयोजित कर वातावरण को शांत बनाया। बीके लवकेश ने योग और एक्सरसाइज कराकर बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। बीके इंदू ने अच्छे कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि बीके एंजेल ने ईमानदारी और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। यह कैंप 11 जून तक चलेगा और समापन पर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें