फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में बंदरों का आतंक, नगर पालिका से मांगा समाधान

विज्ञापन
08jjrp06- बेरी में बंदरों की समस्या को लेकर ​शिकायत पत्र दिखाता व्य​क्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। पाना छाज्याण खुड़ा चौक वार्ड नंबर 9 व 10 के मोहल्लावासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। मोहल्लावासियों ने नगर पालिका सचिव को लिखित शिकायत देकर बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ रही है। ये बंदर गलियों और घरों की छतों पर दिखाई देते हैं। बंदर कई लोगों को काट चुके हैं, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है। बंदरों के डर से बच्चों ने गली में खेलना छोड़ दिया है। वे घरों के सामान, कपड़े, पानी की टंकियों और दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बेरी सचिव पवित्र गुलिया ने बंदरों के आतंक का मामला संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर होने के बाद अभियान की शुरुआत होगी। सचिव ने आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें