25jjrp05- दादरी तोए स्थित मेट सिटी में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में दौड़ लगाते धाव
- फोटो : samvad
झज्जर। रिलायंस मेट सिटी में रविवार को पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के करीब 2500 धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की टाइम्ड रन और पांच किलोमीटर की फन रन/वॉक आयोजित की गई। कुल नौ लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई।
21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोहित ने एक घंटा तीन मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रीति ने एक घंटा 19 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
10 किलोमीटर की टाइम्ड रन के पुरुष वर्ग में आवकाश ने 29 मिनट छह सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया और 80 हजार रुपये जीते। महिला वर्ग में पूजा ने 34 मिनट 22 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी 80 हजार रुपये मिले।
मैराथन का आयोजन मेट सिटी की चौड़ी, हरी-भरी और ट्रैफिक मुक्त सड़कों पर किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। आयोजन में स्पेशल ओलंपिक्स भारत के 85 प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। ये हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे थे।
रिलायंस मेट सिटी के पूर्णकालिक निदेशक वल्लभ गोयल और सीईओ मनीष जायसवाल ने कहा कि आयोजन खेलों को बढ़ावा देने के साथ सामुदायिक विकास और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैराथन में किपरन बाय डेकाथलॉन ने पावर्ड-बाय पार्टनर के रूप में सहयोग किया।
25jjrp05- दादरी तोए स्थित मेट सिटी में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में दौड़ लगाते धाव- फोटो : samvad