फोटो-62: भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित करते विधायक राजेश जून। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने अपने पिता स्वर्गीय भूप सिंह जून की जयंती पर आरजे अस्पताल के बाहर भंडारा लगाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेश जून ने अपने कार्यालय में पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजेश जून ने पिता के जीवन मूल्यों और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार और आदर्श जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। पिता के बताए मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सहायता करना।
फोटो-62: भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित करते विधायक राजेश जून। स्रोत पार्टी