फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विधायक ने जताया सीएम का आभार

विज्ञापन
फोटो 81 : विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने हरियाणा विधानसभा में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा का आभार व्यक्त किया। विधायक राजेश जून ने विधानसभा में कहा कि पिछले बजट में उन्होंने बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के लिए सीटी स्कैन, आईसीयू और कैथ लैब की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बहादुरगढ़ में कैथ लैब स्थापित करने की योजना है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम साबित होगा। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्वास्थ्य बजट को बढ़ाकर 14,729 करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21.33 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने की दिशा में अहम साबित होगी। जून ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में सीटी स्कैन, एमआरआई , अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं।
इसके अलावा, सरकार द्वारा नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें