फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दादरी तोए स्थित मेट सिटी में चिनाई का काम करते समय पैर फिसलने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला टिकमगढ़ के गांव रानीपुरा निवासी पुष्पेंद्र अहीरवार के रूप में हुई है। वह फर्रुखनगर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


बुधवार शाम मेट सिटी में चिनाई के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें