फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में दो की मौत

Tue, 14 Mar 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद के विभिन्न इलाकों में बीते 48 घंटों में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सोनभद्र के सजौर में आटो आैर मैजिक की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, केकराही कस्बे के समीप मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सजौर गांव के पास रविवार की रात आटो-मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में आटो सवार बिरबल (55) की मौत हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। सूचना देने के बाद भी100 नंबर की पुलिस के न पहुंचने पर नाराज लोग सड़क जाम करने लगे। हालांकि मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रात करीब आठ बजे राबर्ट्सगंज से एक ऑटो सवारियों को लेकर रामगढ़ की तरफ जा रहा था। आटो सजौर गांव के पास खलियारी-घोरावल मार्ग पर आटो पहुंचा था कि ओवरटेक करने के दौरान पीछे से एक मैजिक ने आटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के बिरधी गांव निवासी आटो सवार बिरबल की मौके पर मौत हो गई। बिरधी गांव के हरि (60) चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव निवासी दुलारे (54) घायल हो गए। गांव के कुछ लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, इससे नाराज होकर कुछ लोग जाम लगाने की तैयारी करने लगे। उसी वक्त कोतवाली फोर्स पहुंच गई और शव को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही नाराज लोगों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि होलिका दहन का दिन होने की वजह से सौ नंबर के वाहन क्षेत्र में भ्रमणशील थे, इसलिए तत्काल नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उधर, केकराही कस्बे के समीप मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे तेजबली (39) की मौत हो गई। घटना से क्षुब्ध लोगों ने मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर जाम लगा दिया। करमा थानाध्यक्ष मनोज यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

 शाम करीब पांच बजे केकराही के समीप राजगढ़ की तरफ से हिंदुआरी की ओर जा रहा एक ट्रक ने ओवरेटक करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। इसमें             करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव निवासी तेजबली की मौत हो गई। बाइक पर बैठे रमपथरा गांव का भोजराज (35) घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने  सड़क पर पत्थर आदि रखकर रास्ता जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि परिवहन विभाग एवं पुलिस की अनदेखी की वजह से चालक तेज गति से वाहन चला रहे हंै, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हंै। उनका कहना था कि तत्काल चालक को वाहन के साथ पकड़ कर कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ ने ट्रक के चालक को पकड़ कर कार्रवाई एवं मृतक के आश्रितों का मदद दिलाने का आश्वासन दिया। लगभग आधे घंटे तक जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें