फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप में जीते मेडल

विज्ञापन
-फोटो 84 : शटलकॉक चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी कॉलेज प्राचार्य व प्रधान के साथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
-फोटो 84
विज्ञापन

-रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में 15 से 17 मई तक हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में 15 से 17 मई तक आयोजित नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया। स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद छात्राओं ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
विज्ञापन


सीनियर महिला टीम मुकाबले में कॉलेज की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। डबल्स मुकाबले में ज्योति और दिव्या ने सिल्वर मेडल जीता। सिंगल्स मुकाबले में प्रिया दलाई ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
टीम में ज्योति, तनु, दिव्या, नम्रता गौर, प्रिया दलाई और आभा शामिल रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महाविद्यालय छात्राओं को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि खेल छात्राओं के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन

यह जीत अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विजेता टीम और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सुनीता रानी को भी बधाई दी। इस अवसर पर संदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें