झज्जर। रेवाड़ी रोड नेशनल हाइवे पर बुधवार को गांव सिलाना के पास रोड पर उगी हुई झाड़ियों में अचानक भयंकर आग लग गई। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार को कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं हो रही है। बुधवार को नेशनल हाइवे रेवाड़ी रोड पर गांव सिलाना के समीप सड़क के किनारे पर उगी हुई झाड़ियों में आग लग गई।
इसके बाद आग सड़क के दोनों तरफ फैल गई और वाहनों के लिए भी आने जाने की जगह नहीं बची। हालांकि आग लगने के चलते किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है। रेवाड़ी रोड पर लगी आग सूचना फायर ब्रिगेड के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
सूखी झाड़ियां होने के चलते आग तेजी से फैलती रही। वहीं, इस दौरान आने जाने वाले वाहन चालक बड़ी ही सावधानी से अपने वाहनों के वहां से निकालते रहे। आग लगने के बाद दूर-दूर तक आग के धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।
गुरुग्राम रोड पर लगी आग
बुधवार को गुरुग्राम रोड स्थित पावर हाउस के पास भी झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने के कारणों के कारणों का पता नहीं लग सका। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।