फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज से पहले सजा बाजार, सजने लगीं महिलाएं

विज्ञापन
-फोटो 83 : शहर के एक ब्यूटी पार्लर में थ्रेडिंग बनवाती महिला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाली तीज से पहले शहर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है। कोई हाथों में मेहंदी रचा रहा है तो कोई हरी साड़ी और चूड़ियों के साथ सोलह श्रृंगार की तैयारी में जुटी है। तीज की खरीदारी को लेकर बाजार देर रात तक गुलजार रहे। घेवर की मिठास से लेकर चूड़ियों की खनक और मेहंदी के रंग तक, हर तरफ त्योहार की रौनक नजर आई।
विज्ञापन


तीज पर मिठाइयों की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। खासतौर पर घेवर की सबसे अधिक मांग रही। मावा, केसर, ड्राई फ्रूट और मलाई घेवर लोगों की पसंद बने हुए हैं। मिष्ठान विक्रेता कर्मबीर ने बताया कि घेवर के साथ गुजिया की भी खूब मांग है।

मेन बाजार के चूड़ी बाजार में महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी की। सराफ व्यापारी संजीव शर्मा ने बताया कि इस बार साड़ियों से मैचिंग लाइटवेट आर्टिफिशियल ज्वेलरी पसंद की जा रही है। साड़ी विक्रेता पीयूष जैन और पुरुषोत्तम ने बताया कि बंधेज, जॉर्जेट, टिशू और सिल्क की हरी साड़ियां अधिक खरीदी जा रही हैं, जिनकी कीमत पांच से 15 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


मेहंदी और सौंदर्य उत्पादों पर भी महिलाओं ने एक से 10 हजार रुपये तक खर्च किए। रेलवे रोड की ब्यूटी पार्लर संचालिका सीमा ने बताया कि तीज से करीब 10 दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइल और स्किन केयर के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें