फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दो लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर फर्जी एप्लीकेशन लिंक के जरिए क्रेडिट कार्ड से करीब दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सानू दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नारकेलडांगा का रहने वाला है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार महिला को 23 अगस्त को गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज मिला था। 25 अगस्त को संपर्क करने पर आरोपी ने गैस मीटर की रीडिंग अपडेट करने के बहाने फर्जी एप्लीकेशन का लिंक भेजा। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मनी ट्रेल और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें