साल्हावास। गांव लिलोढ़ निवासी लोकेश डागर ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोकेश ने दसवीं तक की पढ़ाई गांव खानपुर खुर्द स्थित उपकार हाई स्कूल से की है।
विज्ञापन
लोकेश के पिता जयभगवान डागर इसी स्कूल में प्रधान अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि लोकेश ने स्कूल संचालक दिलबाग गहलावत के मार्गदर्शन में दसवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की शिक्षा गांव से प्राप्त की। लोकेश के माता-पिता जयभगवान डागर और शर्मिला ने उनकी सफलता का श्रेय आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया।
लोकेश की उपलब्धि पर उपकार हाई स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल संचालक दिलबाग सिंह गहलावत, संदीप सिंह गहलावत और मास्टर अजीत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।