12jjrp18- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में सोमवार को सातवीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। इसमें महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की ममता और पुरुष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के तनीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए 100, 200 और 400 मीटर दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद सहित छह स्पर्धाएं कराई गईं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, पदक और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बड़ौता के प्राचार्य डॉ. अनिल ग्रोवर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।