फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसानी बैराज के दूषित पानी को लेकर महापंचायत, जल्द होगी कमेटी गठित

विज्ञापन
18jjrp07- पंचायत में मौजूद विधायक कुलदीप वत्स व अन्य ग्रामीण। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जहादपुर-नंगला रोड पर बणी भट्ठे के पास समस्त गुलिया खाप और 17 चाहार खाप की ओर से महापंचायत आयोजित की गई। इसमें बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भाग लेते हुए मसानी बैराज के दूषित पानी को झज्जर की ड्रेन नंबर-8 में पहुंचाने की परियोजना का विरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर संघर्ष करने का संकल्प जताया।
कुलदीप वत्स ने कहा कि यह मामला किसानों की जमीन, भूजल की गुणवत्ता और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा है। दूषित पानी का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने महापंचायत में ग्रामीणों से समन्वय के लिए प्रतिनिधि समिति गठित करने और बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवाओं की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुलिया खाप प्रधान विनोद गुलिया, 17 चाहार खाप प्रधान सूरत प्रधान, सात गांवों के प्रधान अनार गुलिया, जहादपुर के सरपंच प्रीत, संदीप गुलिया, नंगला के सरपंच हरकेश चाहर, सिलाना के सरपंच राकेश, सिलानी केशो के सरपंच जयवीर, सिलानी जालिम के सरपंच महाबीर और हरेंद्र सिलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक बोले विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा
विधायक ने कहा कि मैं इस लड़ाई में आपके साथ खड़ा हूं। आपकी आवाज प्रशासन और सरकार के सामने उठाऊंगा और हरियाणा विधानसभा में भी इस विषय को पूरी मजबूती से रखूंगा। दूषित पानी का प्रभाव किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रहेगा, इसलिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी जमीन, पानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें