फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मूवासियों के फिर आंदोलित होने की है संभावना, जानें क्या है वजह

Fri, 15 Dec 2017 08:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर वीरवार को जारी कर दिया है। इसमें एक बार फिर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी का जिक्र नहीं है। इससे छुट्टी को लेकर एक बार फिर जम्मूवासियों के आंदोलित होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर जम्मू के लोगों में सरकार खासकर भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है।सरकार की ओर से घोषित कैलेंडर में राज्यभर में 28 छुट्टियों का जिक्र है। इसके साथ ही कश्मीर संभाग के लिए चार और जम्मू संभाग के लिए तीन छुट्टियां हैं।

स्थानीय छुट्टियों में लेह के लिए पांच दिन, जम्मू के लिए बाहु फोर्ट मेला, महावीर जयंती व गुड फ्राइडे और किश्तवाड़ जिले में सरथल देवी यात्रा व शाह फरीदउद्दीन साहिब के उर्स के लिए तीन दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन


निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 25 छुट्टियां घोषित की गई हैं। जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चांद दिखने के अनुसार ही छुट्टियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें