फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में बोलीं शोभा ओजा, मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा की सांस जरूर टूटेगी

Sun, 25 Nov 2018 08:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में शोभा ओजा
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनावों पर अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में राजनीति के दिग्गज जुटे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमर उजाला ने अपने सहयोगी डीएनएन के साथ इस बेहद खास कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया। इस मंच पर मध्यप्रदेश की हर सियासी हलचल और मुद्दों पर बहस हुई और सवाल जवाब का दौर चला। छठवें सत्र में कांग्रेस नेता शोभा ओजा ने शिरकत की। उनसे सवाल जवाब का दौर पढ़िए।  

विज्ञापन


सवाल- इस बार कांग्रेस की सांस तो नहीं टूटेगी।
जवाब- कांग्रेस की तो नहीं लेकिन भाजपा की जरूर टूटेगी। जैसा कि सभी उपचुनाव में हमारी पार्टी जीतती आई है। इस बार जनता में आक्रोश है। बदलाव की स्थिति दिख रही है। 

सवाल- आपके इन 15 सालों में ऐसे कौन से सवाल हैं, जिससे शिवराज सिंह परेशान हुए हों।
जवाब- कांग्रेस ने सभी मुद्दों को उठाया है। चाहें किसान आंदोलन हो, महिला सुरक्षा हो, रोजगार का मुद्दा हो। इन सभी के बीच शिवराज सिंह चौहान परेशान नजर आए हैं।
विज्ञापन


सवाल- कांग्रेस गौशाला बनाने की बात कर रही है। इसके पहले कभी नहीं किया। ऐसा क्यों।
जवाब- कांग्रेस सरकार हमेशा से गाय को लेकर संवेदनशील रही है। हमारे विधायक आरिफ अकील ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया  था। हमारी पार्टी धर्म को वोट के लिए
विज्ञापन

इस्तेमाल नहीं करती है।

सवाल- कमलनाथ, ज्योतिराज सिंधिया और दिग्विजय सिंह क्या तीनों एकजुट हैं।
जवाब- हां, तीनों एकजुट हैं। अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। 

सवाल- टिकट को लेकर खुलेआम लड़ाई दिखाई दी। 
जवाब- टिकट को लेकर कोई लड़ाई नहीं हुई।

सवाल- आप सरकार में आते हैं, तो पांच साल में आप क्या करेंगे।
जवाब- कांग्रेस के वचन पत्र में सभी जानकारी दी गई हैं। मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोजगार और किसानों का मुद्दा जुड़ा हुआ है।

सवाल- रेप पर कानून बनाया गया है। क्या कांग्रेस इसका सम्मान करती है।
जवाब- हां, कांग्रेस सम्मान करती है। लेकिन कानून के  प्रति सभी राजनैतिक दलों को संवेदनशील होना पड़ेगा। 

सवाल- कांग्रेस के नेता पीएम को लेकर  कुछ भी बोल देते हैं। यह अनुशासनहीनता कब खत्म होगी।
जवाब- बीजेपी तोड़ मरोड़कर कुछ अंश पेश करती है। यह सब अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाजपा कर रही है।

सवाल- दिग्विजय सिंह के शासनकाल को जनता नहीं भूला पाती। आखिर जनता किस आधार पर कांग्रेस को वोट दे।
जवाब- मप्र को केंद्र से फंड कम आता था। जितना आता था। उसके आधार पर काम किया जाता था। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें