फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में खिड़की पर चादर डालकर बना दिया स्टेमी वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों के लिए स्टेमी वार्ड तो बना दिया गया है लेकिन खुली हुई खिड़की को बंद करने के लिए बेड पर बिछाई जाने वाली चादर लगा दी गई है। शासन ने एक माह पूर्व ही प्रत्येक अस्पताल में स्टेमी वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन 50 शैया अस्पताल में अब यह वार्ड बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

अभी भी वार्ड कामचलाऊ तरीके से बनाकर तैयार कर दिया गया है। दो बेड वाले स्टेमी वार्ड में इसीजी की भी सुविधा है। साथ ही इमरजेंसी में लगने वाला इंजेक्शन भी मंगाया जा चुका है। जिस कक्ष में स्टेमी वार्ड बनाया गया है उसकी खिड़की पर दरवाजे नहीं हैं।
सर्दी में यहां आने वाले मरीज को दिक्कत न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम के बजाय खिड़की पर सिर्फ चादर डाल दी गई है। 50 शैया अस्पताल के सीएमस डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि खिड़की पर दरवाजा न होने के कारण अस्थायी रूप से चादर डाल दी गई है। जल्द ही खिड़की पर पर्दा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें