फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंटा हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सदर पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत लूंटा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पर दोष सिद्ध होने के बाद वीरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत 63 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-II शीतल शर्मा की अदालत ने महेंद्र पाल उर्फ भोटा निवासी लूंटा को यह सजा सुनाई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी दीपू निवासी लूंटा पर पहले ही दोष सिद्ध होने के चलते आजीवन कारावास की सजा न्यायालय की ओर से सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2012 को गांव पठियार निवासी रतन चंद ने थाना धर्मशाला में बयान दर्ज करवाया था कि उसका साला ओम प्रकाश उर्फ फिम्मू लूंटा में रह रहा था। गांव लूंटा के ही दीपू और भोटा ने 21 फरवरी को उसके कमरे का दरवाजा बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और 23 फरवरी की सुबह ओम प्रकाश का कमरे में शव बरामद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी जसपाल और सोहन लाल ने आरोपियों को ओम प्रकाश की पिटाई करते देखने की पुष्टि की थी। इस दौरान पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार कर लिया था और उस पर कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसके चलते न्यायालय में पहुंचे मामले में दीपू को आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है।
वहीं, इस घटना के बाद से महेंद्र पाल लगातार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गायब चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पुलिस ने वर्ष 2018 में की थी। इसके बाद आरोपों के आधार पर महेंद्र पर पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चालान कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 22 गवाह पेश किए और इनके बयानों और साक्ष्य के आधार पर आरोपी महेंद्र पाल उर्फ भाेटा पर दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा न्यायालय ने सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी विवेक डोगरा की ओर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें